ADVERTISEMENT

पानी में डूबने से बच्चे की मौत

चडगांव में आन्ध्रा खडड में पानी में डुबने के कारण बालक अर्जुन उम्र 33 माह पुत्र विनोद गांव राजकोट तहसील शिऊना जिला कालीकोट आंचल कनाली नेपाल C/O नरेश जोकटा गांव भैतियानी चडगांव जिला शिमला की मुत्यु हुई है। बच्चे के माँ दुर्गा देवी अपने पति विनोद को पानी देने के लिए गई थी जो बगीचे में काम करने गया हुआ था। बालक अर्जुन घर पर अकेला था। जिसे इसकी माता ने मोबाईल फोन दिया था।

दुर्गा देवी वापस घर आई तो बालक अर्जुन घर पर न था। जिसकी तलाश की गई तो बालक अर्जुन घर से 100-150 मीटर की दूरी पर आन्ध्रा नदी में पानी में गिरा हुआ पाया गया। जिसका थोडी-थोडी सांसे चल रही थी। जिसे उठाकर यह ईलाज हेतू अस्पताल सन्दासू ले गए। जिसकी मृत्यु हो गई। इससे कुछ दिन पूर्व भी एक ऐसी ही घटना चडगांव के मान्दली नामक स्थान पर घटित हो चुकी है। जहां पर भी दो साल का एक बालक आयुष पब्बर नदी में गिरकर बह गया था।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!