एक्टिव केस फाइंडिग अभियान के तहत स्क्रीनिंग करने गई आशावर्कर जयवंती देवी पर शिलांजी पंचायत के गांव बांजण में कुत्ते द्वारा पीछे से हमला करके काटा डाला । जिससे जयवंती की जांघ पर करीब अढाई इंच का घाव हो गया । इस दौरान इनके साथ सहयोग कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता ने अपना बचाव कर लिया । इसके बावजूद भी जयवंती द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित तीस परिवारों की स्क्रीनिंग का कार्य पूरा किया । सूचना मिलते ही इस क्षेत्र में एक्टिव केस फाइंडिग अभियान का निरीक्षण कर रही सीमा ठाकुर ने जयवंती की हालत देखकर उसे सिविल अस्पताल राजगढ़ जाने की सलाह दी गई जहां पर डॉ0 हितेंन्द्र द्वारा एंटी-रेबिज टीका लगाया गया ।
बता दें कि कोरोना वायरस के लक्षण की जांच के लिए इन दिनों सिरमौर में एक्टिव केस फाइंडिग अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है जिसमें आशावर्करज और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर गूगल फार्म पर प्रत्येक परिवार को पूर्ण डाटा ट्रेवल हिस्ट्री सहित अपडेट करके सरकार को भेजा जा रहा है । बहुददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ राजगढ़ इकाई की अध्यक्ष सीमा ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों और संघ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रविदत भारद्वाज ने इस घटना को बहुत दुःखद बताया । उन्होेेने कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हुए विश्वव्यापी संकट में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बगैर सैनिक की तरह फील्ड में डटे है और लोगों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना से सेवा कर रहे हैं । संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से आशावर्कर जयवंती को मुआवजा प्रदान करने तथा कुत्ते के मालिक के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है ।












