पुरुवाला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली सिंघपुरा चौकी पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है आरोपी अपनी परचून की दुकान में कैप्सूल बेचने का काम कर रहा था जहां एक ओर करोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान कर्फ्यू लगा हुआ है वहीं शातिर नशा तस्कर अपराध करने से बाज नहीं आ रहे वहीं पुलिस भी इन शातिर नशा तस्करों को दबोचने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है |
मिली जानकारी के अनुसार नौशाद उम्र 35 वर्ष निवासी भंगानी अपनी परचून की दुकान से नशा बेचने का काम कर रहा था गुप्त सूचना के आधार पर सिंघपुरा पुलिस ने आरोपी की दुकान पर दबिश दी तो उसकी दुकान से प्रोविन स्पास के 350 तथा स्पासो प्रॉक्सी के 144 कैप्सूल बरामद किए गए जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जहां से आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है तथा आज भी एक आरोपी को 494 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है












