नाहन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एग्रीकल्चर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेश कौशिक के साथ उनके ऑफिस में घुसकर कुछ गुंडा तत्वों द्वारा मारपीट की गई व उनको जान से मारने की धमकियां दी गई यही नहीं इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया तथा आरोपियों ने कोरोना वायरस के चलते लोक डाउन के दोरान लगे कर्फ्यू में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया
मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को राजेश कौशिक जब अपने दफ्तर में बैठकर किसानों के कामकाज के लिए जरूरी कागज तैयार कर रहे थे तभी शाम के समय आरोपी अतर सिंह नेगी जो कि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन व दीपक चंदेल जोकि SDSCO विभाग पावटा साहिब के जे ई है व इस समय नाहन में तैनात है शिशुपाल , राजेंद्र बब्बी उनके दफ्तर में घुसे तथा उनके साथ मारपीट शुरू कर दी यही नहीं ट्रॉफी तथा रोड के साथ उनको पीटा गया तथा उनके दफ्तर के सामान को भी तोड़ दिया गया इस दौरान शिकायतकर्ता ने भागने की कोशिश की परंतु आरोपियों ने उसको दफ्तर में ही पीटा तथा जान से मारने की धमकियां दी तथा कहा कि यदि तूने आला अधिकारियों वह पुलिस में शिकायत की तब तुझे जान से मार देंगे उन्होंने कहा कि उच्च नेताओं तथा गुंडों के साथ उनके संबंध है तथा वह शिकायतकर्ता को उनसे मरवाने की भी धमकियां देते रहे
आरोपियों ने उन्होंने शिकायतकर्ता को लगभग 2 घंटे तक बंधक भी बना कर रखा व सरकारी दफ्तर का सारा सामान तोड़ दिया तथा आवश्यक कागजात भी बर्बाद कर दिए यही नहीं आरोपी उनके दफ्तर से कुछ जामा जरूरी सामान भी उठा कर ले गए यही नहीं शिकायतकर्ता की कमीज तथा कपड़े पूरी तरह खून से लाल हो गए थे वही शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी वही आरोपियों के खिलाफ नहान पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353 332 357 506 427 व 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है | वही मिली जानकारी के अनुसार आरोपियो को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस स्टेशन से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी












