ADVERTISEMENT

कालाअंब : उद्योग में काम दौरान मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौके पर मौत

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक गत्ता बनाने वाले उद्योग में काम दौरान मशीन में आने से कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। कामगार को सिर में मशीन से सिर में चोट चली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह, निवासी सढौरा, यमुनानगर कालाअंब स्थित एक गत्ता उद्योग में मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान काम करते वह मशीन की चपेट में आ गया।

राजवीर का सिर मशीन की चपेट में आया। इसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी कालाअंब पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!