ADVERTISEMENT

शहीद जवान प्रशांत ठाकुर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार देर रात को आंतकी हमले में शहीद हुए जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव ठाकर गवाना के भारतीय सेना के जवान प्रशांत ठाकुर का पार्थिव देह वीरबार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव ठाकर गवाना पहुंची जहां भारी बारिश के बीच उन्हें गिरी नंदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी पार्थिव देह को उनके बड़े भाई विशाल ठाकुर द्वारा मुखाग्नि दी गई।

शहीद जवान प्रशांत ठाकुर भारतीय सेना के 18-ग्रेनेडियर रेजिमेन्ट के तहत 29 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार देर रात को हुए आंतकी हमले में वह आतंकियो से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद प्रशांत ठाकुर की अंतिम विदाई में विधायक नाहन विधानसभा क्षेत्र डॉ0राजीव बिंदल, विधायक श्री रेणुकाजी विनय कुमार, उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी, पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, एसडीएम पांवटा साहिब एल0आर0 वर्मा के अतिरिक्त जिला के प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय सेना के जवान, हिमाचल पुलिस तथा भूतपूर्व सैनिकों के अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और प्रशांत ठाकुर अमर रहे के नारे लगाए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!