ADVERTISEMENT

कोरोना से स्वास्थ्य होने के बाद घर लौट रहे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की गाड़ी का चालान, पढ़ें पूरी खबर

अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की गाड़ी एचपी-07 ई 0642 का पुलिस ने सीटीओ के पास चालान काट दिया। चालान के वक्त सुखराम चौधरी व उनकी दोनों बेटियां गाड़ी में ही मौजूद थी। घटना वीरवार दोपहर 1:40 बजे पेश आई। काेरोना पॉजिटिव आने के बाद ऊर्जा मंत्री व उनकी दोनों बेटियां आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थी। बुधवार देर रात को तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वीरवार दोपहर उन्हें आइजीएमसी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। दोपहर 1:35 पर वह अस्पताल से गाड़ी में घर के लिए निकले। ड्राइवर को रूट का पता ही नहीं था। आइजीएमसी से प्रतिबंधित मार्ग लक्कड़ बाजार से सीधे रिज पहुंचे।

एचपीएमसी कॉर्नर के पास से ड्राइवर ने गाड़ी मॉलरोड की तरफ घुमा दी। शिमला वॉच कंपनी के पास यू टर्न कर वाहन मॉलरोड स्कैंडल प्वाइंट होते हुए सीटीओ पहुंचा। रिज पर तैनात पुलिस जवान ने गाड़ी की मूवमेंट देखकर सीटीओ पर तैनात पुलिस को अलर्ट कर दिया। सीटीओ पर पुलिस ने गाड़ी को रोका और उसका चालान काट दिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!