आंज-भोज के राजपुर में जिला परिषद के कमरऊ वार्ड के तहत आने वाली 16 पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होनी निश्चित हुई है। जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
आज जारी हुए रोस्टर में कमरऊ जिला परिषद वार्ड सीट महिला सामान्य के लिए आरक्षण है इसलिए भाजपा की ओर से कई दावेदार सामने आ रहे हैं जिसमें लीला तोमर प्रमुख दावेदार हैं बैठक में पावटा विधानसभा की 11 पंचायतों और शिलाई विधानसभा के 5 पंचायतों से भाजपा के लोग शामिल होंगे तथा भाजपा के उम्मीदवार पर फैसला किया जाएगा |
जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष तोमर की पत्नी प्रमुख दावेदार हैं गौरतलब है कि गत दिवस भी भेला पंचायत से मनीष तोमर को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया है इसके बाद अब उनकी पढ़ी-लिखी पत्नी जिला परिषद सीट के लिए प्रमुख दावेदार है भाजपा नेता भी किसी एक महिला के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे












