( जसवीर सिंह हंस ) शहर में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले वार्ड नंबर 3 से मोनिका शर्मा ने जीत का दावा किया है | मोनिका शर्मा ने बताया कि क्योंकि यह उनका होमवार्ड है इसलिए लोगों का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है | मोनिका शर्मा ने जीत की दावेदारी जताते हुए कहा कि उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा वह 3 नंबर वार्ड से चुनाव लड़कर जीत की दावेदारी कर रही है उन्होंने यह भी दावा किया कि वह वार्ड नंबर 3 जो का कायाकल्प करने की भरपूर कोशिश करेंगी तथा वार्ड के लोगों की सभी समस्याएं दूर करने में सहयोग करेंगी | पढ़ी-लिखी तथा मिलनसार मोनिका शर्मा वार्ड में प्रचार में जुट गई है तथा घर-घर जाकर लोगों से आने वाले चुनाव में जीत के लिए समर्थन मांग रही है |
समाजसेवी रमेश शर्मा की पुत्रवधू को कई दिग्गज नेतायों का समर्थन भी मिल रहा है | बद्रीपुर रामलीला में राम का रोल निभाने वाले मुकेश शर्मा की पत्नी इस समय वार्ड में जीत की की ओर अग्रसर है | गौरतलब है कि शर्मा परिवार के सभी लोग समाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं |
वही एक बार जीतकर बाज़ार में दुकान की जगह की सेटिंग कर गये दलबदलू भी चुनाव में दावेदारी जाता रहे है जबकि जनता ऐसे लोगो को चुनाव के समय जवाब देने के लिए तेयार बैठी है |












