( जसवीर सिंह हंस ) नाहन पुलिस को ठगी के आरोपी नाइजीरियन नागरिक सहित एक महिला को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है नाहन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 व आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज हुआ था | मिली जानकारी के अनुसार नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी मनजीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ की शिकायत पर एक मामला दर्ज हुआ था कि उक्त युवक के साथ किसी ने ₹463500 की ठगी की है जिसके बाद नाहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही थी |
बताया जा रहा है कि युवक को पहले एक महिला ने इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया कई दिनों तक तक चेट के बाद महिला ने बोला कि वह लंदन में रहती है तथा उसने युवक के लिए एक गिफ्ट भेजा है इसके बाद भारत के के नंबर से ही युवक के पास फोन आता है कि आपका गिफ्ट आया है तथा गिफ्ट प्राप्त करने के लिए आपको बेंक अकाउंट में पैसे जमा कराने पड़ेंगे जिसके बाद कई किस्तों में युवक ने आरोपी के खाते में कुल ₹463500 जमा करा दिए परंतु अंत में ठगी का एहसान एहसास होने पर युवक ने आरोपी के खिलाफ नाहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया |
जिसके बाद पुलिस ने नाइजीरिया निवासी सहित एक महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है | वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नाहन सदर थाना के एसएचओ मानवेंद्र ठाकुर हेड कांस्टेबल जागीर , लेडी कांस्टेबल वर्षा , साइबर सेल से हेड कॉन्स्टेबल रोहित , कॉन्स्टेबल अमरिंदर , कॉन्स्टेबल राजेश शामिल थे या सिरमौर में पहला मामला है जब ठगी के आरोप में पुलिस को किसी नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है | ठगी के इस मामले को हल करने में नाहन की साइबर सेल ने विशेष भूमिका निभाई |
पुलिस ने ईयोहा डेमीन उचेन्ना उर्फ़ प्रिंस उम्र 37 वर्ष पुत्र ईयोहा निवासी नाइजीरिया व आरोपी की साथी हेनिया उम्र 33 वर्ष पुत्री अदानी सिंगल निवासी नागालैंड को भी उसके साथ ही गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है दोनों दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पति पत्नी के रूप में रह रहे थे परन्तु दोनों के विवाह के क़ानूनी दस्तावेज अभी तक पुलिस को नहीं मिले है | मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर की एएसपी बबीता राणा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर नाहन लाया गया है आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिन से कड़ी पूछताछ की जा रही है तथा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वारदात को किस प्रकार अंजाम देते थे उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी हैदराबाद में इस प्रकार का एक मामला दर्ज है सिरमौर की एएसपी बबीता राणा ने लोगो से अपील की है की कि लोग ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रहें तथा अपना पासवर्ड ओटीपी किसी को ना बताएं |












