वार्ड नंबर 6 से पार्षद के प्रबल दावेदार भाजपा प्रत्याशी सुशील तोमर को भरपूर समर्थन मिल रहा है पढ़े लिखे नौजवान प्रत्याशी को लोग जिताने के लिए तैयार बैठे हैं | गौरतलब है कि पिछले 5 वर्षों से वार्ड की सेवा में लगे हुए सुशील तोमर कई लोगो की पेंशन लगवाई कई लोगों के बीपीएल कार्ड बनवाएं यही नहीं भाजपा समर्थक होने के कारण उन्होंने वार्ड में कई विकास कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया लोगों के सुख-दुख में भी भागीदार बने रहे मिलनसार व्यक्ति सुशील तोमर को वार्ड में भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा शहर में भी चर्चा है कि 6 नंबर वार्ड में एकतरफा रिजल्ट आ सकता है |
वही वार्ड नंबर 6 से अब लोगो से अनजान चेहरे भी चुनाव में कूद गये है | पांच नंबर तथा सात नंबर वार्ड रिज़र्व हो जाने के बाद भी दोनों वार्ड के के प्रत्याशी 6 नंबर में पहुंच गए हैं तथा अपना होमगार्ड बताकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं जबकि दो बिल्लियों की लड़ाई में तीसरे को फायदा हो सकता है |












