• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

काले कपड़े, जूते-चप्पल फैंककर सरकारी वाहन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमानः जगत सिंह नेगी

Desk by Desk
7 hours ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

तिरंगा यात्रा करने वालों ने तिरंगे का किया अपमान, राष्ट्रद्रोह का मामला किया जाए दर्ज

You may also likePosts

पांवटा साहिब : हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आकाश लाडला को एक दिन का पुलिस रिमांड

राजगढ़ के रसोईया फर्जी पत्रकार राजेश कुमार ने किया था पांवटा साहिब में प्रोफेसर के मकान पर कब्जा , 10 लाख लेकर किया समझौता

पांवटा साहिब : तेज रफ्तार कार से राहगीरों को टक्कर मारने के दोषी को डेढ़ वर्ष का कारावास व 5500 रुपए जुर्माने की सजा , व्यक्ति की हुई थी मौत

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय….

भाजपा के चंद ठेकेदारों के लिए विद्यार्थियों की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालेगी प्रदेश सरकार

25-25 कमरों के रेस्ट हाउस, 17 हेेलीपैड बनाकर करोड़ों की सरकारी धनराशि का किया दुरुपयोग

विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बना देते जयराम ठाकुर तो शिफ्ट न होता औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुुनाग

आरोप, जंजैहली में टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स पर 32 करोड़ रुपये खर्च कर क्लब महिंद्रा को दे दिया

 

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में थुनाग में हुई घटना को भाजपा का षडयंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय ध्वज लगे सरकारी वाहन पर काले कपड़े, जूते-चप्पल फैंके गए जोकि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि उनकी गाड़ी पर पथराव और पुलिस से हाथापाई भी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राहत कार्यों में बाधा पहुंचाने और अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए यह ड्रामा किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा करने वालों ने तिरंगे का अपमान किया है और इस घटना में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब तक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस घटना की निंदा नहीं की। राजस्व मंत्री ने कहा कि थुनाग में भाजपा पदाधिकारियों और व्यापारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में राज्यपाल की गाड़ी रोकने पर कांग्रेस विधायकों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया गया था, उनका मंत्री पद संवैधानिक पद है और घटना में संलिप्त लोगों पर हर हाल में राष्ट्रद्रोह का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि मंडी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए वह बगस्याड़ होते हुए थुनाग पहुंचे।

इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग को शिफ्ट न करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाविद्यालय को शिफ्ट करने से उनकी आजीविका और कारोबार प्रभावित होगा।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महाविद्यालय को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है। आपदा से बने हालातों के मद्देनजर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग में विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रखना संभव नहीं है। महाविद्यालय में लगभग 300 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी भेंट कर आपबीती सुनाई है और उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। यह वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि अगले दिन थुनाग में उपायुक्त, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, बिजली बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकरियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गई और राहत कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान थुनाग रेस्ट हाउस में 70-80 लोग एकत्रित हो गए और उनसे जबरदस्ती औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग को शिफ्ट न करवाने की घोषणा करने का दबाव डालने लगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि उनके ज्ञापन पर विचार करने का आश्वासन भी दिया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

बैठक के बाद जब वे चलने लगे तो राष्ट्रीय ध्वज लगी उनकी गाड़ी को महिलाओं, भाजपा पदाधिकारियों और व्यापारियों ने चारों तरफ से घेर लिया और काले कपड़े, जूते चप्पल फैंके गए।

उन्होंने कहा कि थुनाग में विद्यार्थी किराए के कमरों में रह रहे थे और उनसे भारी भरकम किराया लिया जा रहा था। सराज में ऐसा कोई भवन नहीं था जहां औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की कक्षाएं चलाई जा सकें।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा के चंद ठेकेदारों के लिए विद्यार्थियों की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालेगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली है थुनाग में ज्यादातर मकान अतिक्रमण कर बनाए गए हैं।

राजस्व मंत्री ने कहा कि जयराम सरकार ने 25-25 कमरों के रेस्ट हाउस और 17 हेेलीपैड बना दिए, अगर औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाया होता तो आज महाविद्यालय को संदुरनगर शिफ्ट करने की नौबत नहीं आती।

उन्होंने कहा कि एक फॉर्मेसी कॉलेज दो नालों के बीच बना दिया गया है। बिना किसी योजना के करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।

उन्होंने कहा कि जंजैहली में 32 करोड़ का टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स बना दिया गया और बाद में इसे भी क्लब महिंद्रा को दे दिया गया। करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि खर्च कर भवन बना दिए गए जो आज खाली पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि एसडीएम 12 दिन जंजैहली और 18 दिन थुनाग बैठते हैं, लोगों के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यह कैसी व्यवस्था की है?

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के कुप्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश कंगाली के कगार पर पहुंचा है।

जगत सिंह नेगी ने आपदा में खुलकर दान व मदद करने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दान करने वाले लोगों से बिना नाम लिखे खाली चेक मांग रहे हैं ताकि पिक एंड चूज के आधार अपने चहेतों को लाभ पहुंचा सकें।

राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा दान में मिली धनराशि, राशन और अन्य सामग्री की सूची जारी करे कि किस परिवार को कितना राशन और धनराशि दी गई। उन्होंने कहा कि सरकारी सूची के साथ भाजपा की सूची का मिलान किया जाएगा ताकि किसी भी आपदा प्रभावित परिवार के साथ भेदभाव न हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुछ परिवारों को किचन किट के नाम पर 10-10 प्रेशर कुक्कर दे दिए तो किसी परिवार को एक प्रेशर कुक्कर तक नहीं मिला। भाजपा राशन बांटने में भी भेदभाव कर रही है।

उन्होंने कहा के वे स्थानीय लोगों से मिले। बहुत से परिवारों के बागीचे और भूमि पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। स्थानीय लोगों को आपदा प्रभावितों की पूरी सूची बताई गई और जो पात्र छूट गए हैं इसके लिए प्रशासन को फील्ड में जाकर रिपोर्ट तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि डेजी गांव सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां लोगों को विश्वास में लेकर सड़क निर्माण शुरू करवा दिया गया है। लोगों के घर सुरक्षित रहें इसके लिए वहां रिटेनिंग वॉल भी लगाई जाएगी।

राजस्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 7-7 कैमरामैन लेकर रोज 17 किमी पैदल चलते रहे, तो ऐसे में आज चांद पर पहुंच जाते।

लंबाथाच में सीनियर सेकेंडरी, मिडल स्कूल में गाद भरी है लेकिन जयराम ठाकुर आज तक यहां नहीं पहुंचे। प्राइमरी स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है।

महाविद्यालय भी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त है। मनरेगा, युवक मंडल, महिला मंडल मिलकर गाद निकालने में जुटे हुए हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग को राहत कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में संकीर्ण मानसिकता के लोग हैं जो हमेशा स्वार्थ की राजनीति करते आए हैं। उन्होंने कहा कि सराज में 60 मशीनें फील्ड में लगाई गई हैं लेकिन जयराम ठाकुर गलत और झूठा प्रचार करने में जुटे हुए हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को गुमराह किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वर्ष 2023 की तर्ज पर राहत पैकेज लाकर आपदा प्रभावित परिवारों को फिर से बसाएंगे। प्रदेश सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और पुनर्वास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

Next Post

प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

Related Posts

पांवटा साहिब : हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आकाश लाडला  को  एक दिन का पुलिस रिमांड
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आकाश लाडला को एक दिन का पुलिस रिमांड

9 minutes ago
राजगढ़ के रसोईया फर्जी पत्रकार राजेश कुमार ने किया था पांवटा साहिब में प्रोफेसर के मकान पर कब्जा , 10 लाख लेकर किया समझौता
मुख्य ख़बरें

राजगढ़ के रसोईया फर्जी पत्रकार राजेश कुमार ने किया था पांवटा साहिब में प्रोफेसर के मकान पर कब्जा , 10 लाख लेकर किया समझौता

2 hours ago
पांवटा साहिब : अदालत ने सुनाई सजा ,  गलत जन्मतिथि प्रमाणपत्र बनवाने पर महिला और प्रधान बनाने का दोषी करार
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : तेज रफ्तार कार से राहगीरों को टक्कर मारने के दोषी को डेढ़ वर्ष का कारावास व 5500 रुपए जुर्माने की सजा , व्यक्ति की हुई थी मौत

2 hours ago
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय….
मुख्य ख़बरें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय….

3 hours ago
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकी ढेर:पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो रह चुका; सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया
मुख्य ख़बरें

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकी ढेर:पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो रह चुका; सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया

3 hours ago
सिरमौर के दूर दराज क्षेत्रों में मोबाइल इकाई वाहन द्वारा घर घर पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्य ख़बरें

सिरमौर के दूर दराज क्षेत्रों में मोबाइल इकाई वाहन द्वारा घर घर पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं

6 hours ago
राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा
मुख्य ख़बरें

राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

6 hours ago
धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार द्वारा 27 जुलाई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य
मुख्य ख़बरें

धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार द्वारा 27 जुलाई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

7 hours ago
प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा
मुख्य ख़बरें

प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

7 hours ago
Load More
Next Post
प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार द्वारा 27 जुलाई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार द्वारा 27 जुलाई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company