नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का तीन सप्ताह पहले हुआ है तबादला, अक्टूबर के वेतन नवंबर माह में समय पर मिलने पर संशय
बिना ईओ के कैसे मिलेगी सेलरी, सरकार से की मांग कर रहे नाहन नगर परिषद के कर्मी
प्रांगण में एकत्रित हुए सैकड़ों कर्मी, कहा नजदीक आ रहे त्यौहार
Khabron wala
नाहन : देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद नाहन में कर्मचारियों की सेलरी पर काले बादल छा गए है। नाहन नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का तबादला करीब तीन सप्ताह पहले हो चुका है। जिसके कारण पिछले 20 दिन से यह पद खाली पड़ा हुआ है। जिसके कारण नाहन शहर के विकास कार्य भी ठप पड़े हुए है। शनिवार क़ो नगर परिषद के कर्मियों ने कार्यालय के प्रांगण में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार से जल्द कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति तथा उनका वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि त्यौहार नजदीक आने से उन्हें ज्यादा परेशानी आ सकती है। क्यूंकि कर्मी सेलरी पर ही निर्भर है। नाहन नगर परिषद यूनियन उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से ईओ की पोस्ट खाली है, जिससे उन्हें अक्टूबर माह की वेतन नवंबर माह में मिलने की आस नहीं है। जिसके कारण कर्मियों का त्यौहार फीका पड़ सकता है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से मांग की है कि जल्द से जल्द ईओ की तैनाती की जाए, जिससे कर्मियों की सेलरी समय पर मिल सके। इस मौके पर अमर, प्रकाश, देशराज, सोम प्रकाश, मायाराम, राकेश कुमार, कश्मीर चंद, बानू राम के अलावा कई कर्मचारी मौजूद थे। उधर नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने बताया कि अक्टूबर माह में ईओ का तबादला हो गया था। इस बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से बातचीत की जा रही है, जल्द ही ईओ की तैनाती कर दी जाएगी।
फोटो सहित
नाहन नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारी एकत्रित होकर अपनी समस्या मीडिया को बताते हुए।
फोटो जागरण।











