ADVERTISEMENT

हिमाचल में 2 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Khabron wala

शिमला मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि अक्टूबर में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। विभाग ने राज्य में 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहने और उसके बाद मौसम के शुष्क होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने रविवार को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, सोमवार को भी मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, ऊना दिन के समय सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बता दें कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के पोस्ट-मानसून सीजन के दौरान, राज्य में 25.1 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 29.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, किन्नौर और सिरमौर को छोड़कर (जहां क्रमशः 31 और 36 प्रतिशत कम बारिश हुई) और मंडी (जहां बारिश सामान्य रही), राज्य के बाकी सभी नौ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, एक नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 2 नवंबर को मंडी, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 6 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *