• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार द्वारा 27 जुलाई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

Desk by Desk
1 year ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
Oplus_131072

Oplus_131072

399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

तिरंगे के अपमान से भाजपा का असली चेहरा हुआ बेनकाबः कांग्रेस

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने की कड़ी निंदा

स्वास्थ्य मंत्री (डॉ.) कर्नल धनी राम शांडिल और कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी का अपमान किया है, बल्कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी घोर अपमान किया है। दोनों मंत्रियों ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर लगे तिरंगे पर जूते-चप्पल और काले कपड़े फेंककर निंदनीय कृत्य किया।

मंत्रियों ने कहा, ‘तिरंगा हमारे देश की अस्मिता का प्रतीक है, जिसके सम्मान के लिए देश के अनगिनत वीर जवानों और महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह तिरंगे का अपमान किया है उससे अब उनका असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने उजागार हो गया है। प्रदेश की जनता अब भली-भांति समझ चुकी है कि भाजपा की तिरंगा यात्राएं केवल एक दिखावा है और उनके दिल में राष्ट्रध्वज के लिए कोई सम्मान नहीं है।’ दोनों मंत्रियों ने कहा कि वे राजनीति में पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति का इतना गिरा हुआ स्तर पहले कभी नहीं देखा।

You may also likePosts

दर्दनाक: 15 वर्षीय किशोरी ने कोल्डड्रिंक समझकर पी कीटनाशक दवा…मौत, परिवार में पसरा मातम

हिमाचल के इन जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक नहीं मिलने वाली राहत!

नाहन मैडीकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : डा. बिंदल

Solan: मादक पदार्थ तस्करी मामले में 47.76 लाख रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज

धनी राम शांडिल और चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वानिकी महाविद्यालय को थुनाग से अस्थायी तौर पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया, लेकिन भाजपा नेता इस फैसले को मुद्दा बनाकर छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता महाविद्यालय के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सिराज विधानसभा क्षेत्र और मंडी जिले के अन्य क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित किसानों और बागवानों की स्थिति का जायजा लेने गए थे, ताकि उनके लिए एक ठोस राहत पैकेज तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ‘मंडी में सेब के बाग़ीचों और फूलों की खेती के लिए बने पॉलीहाऊस को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व मंत्री नुकसान का आकलन कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट कैबिनेट में प्रस्तुत करने जा रहे थे, लेकिन भाजपा को न किसानों की चिंता है और न तिरंगे के सम्मान की।’ मंत्रियों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह घटिया राजनीति कर किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए राहत प्रयासों में भी बाधा डाल रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

Next Post

राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

Next Post
राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा किया पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

सिरमौर के दूर दराज क्षेत्रों में मोबाइल इकाई वाहन द्वारा घर घर पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं

सिरमौर के दूर दराज क्षेत्रों में मोबाइल इकाई वाहन द्वारा घर घर पहुंचाई जा रही स्वास्थ्य सेवाएं

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकी ढेर:पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो रह चुका; सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकी ढेर:पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो रह चुका; सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App