बाइकों की टक्कर में दो सगे भाईयों सहित 4 ने तोड़ा दम, मंदिर से लौटते हुई घटना

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। कलरूही क्षेत्र में दो-तीन बाइकों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई है। इस हादसे में दो सगे भाईयों सहित चार लोगांे की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तीन बाइकों की जोरदार टक्कर

हादसा ठीक उस समय हुआ जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के समापन के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे और सड़क पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी। इसी दौरान अंबदृमुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास दो.तीन बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। लेकिन चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

हादसे में आसब खान और इमरान निवासी अलोह, अंब जिला ऊना सगे भाइयों की मौत हो गई। इनके साथ अंब के किन्नू का निवासी रोहन भी सवार था, इसकी भी पीजीआई में मौत हो गई। इसके अलावा निखिल पुत्र जीवन ठाकुर निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल माता बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10रू30 बजे के आसपास तेज रफ्तार में चल रही दो.तीन बाइक्स अचानक नियंत्रण खो बैठीं और एक.दूसरे से भीड़भाड़ वाले मोड़ पर टकरा गईं। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई मीटर दूर जा गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लाया।

पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण तीनों को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दो की सांसें थम चुकी थीं। सिविल अस्पताल अंब में डॉक्टरों ने असब खान और निखिल पुत्र जीवन ठाकुर (चंडीगढ़ निवासी) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रोहन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

तीनों माता बगुलामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल इमरान, अमित और सुजल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

जैसे ही हादसे की सूचना मिली, एसपी ऊना अमित यादव के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सड़क पर बिखरे वाहन अवशेषों और टायर मार्क्स के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और भीड़भाड़ वाले मार्ग पर बाइक का नियंत्रण खोना मुख्य कारण माना जा रहा है।

लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा कर दी है। खासकर धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान बढ़ते ट्रैफिक को लेकर स्थानीय लोग बार-बार प्रशासन से प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग कर रहे हैं।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने हादसे में शामिल सभी बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस सही कारणों की पुष्टि करेगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!