Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 27 वर्षीय युवक की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई है। घटना के वक्त युवक निर्माणाधीन पुल पर मजदूर का काम कर रहा था।
नदी में डूबने से युवक की मौत
युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक के साथियों का कहना है कि युवक काफी मिलनसार और मेहनती थी। मेहनत-मजदूरी कर वो अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। उसकी मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुल पर कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा ध्वाल से तत्तापानी सड़क को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर पेश आया है। आज सुबह करीब 11 बजे युवक अपने काम में व्यस्त था। तभी अचानक काम करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सतलुज नदी में गिर गया।
साथियों ने की बचाने की कोशिश
युवक को गिरता देख उसके मजदूर साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण देखते ही देखते चंद मिनटों में युवक नदी में समा गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। NDRFकी टीम ने करीब दो घंटे की कठिन मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान
संजय उराओ (27) झारखंड निवासी के रुप में हुई है। संजय की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय अपने गांव से दूर पैसे कमाने के चक्कर में रह रहा था। मगर उसे क्या पता था कि वो दोबारा कभी अपने गांव नहीं जा पाएगा। संजय की मौत के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
DSP भारत भूषण ने कहा कि पुलिस ने मृतक के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों से पूछताछ कर प्रारंभिक बयान दर्ज किए हैं। साथ ही, निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा उपायों की जांच भी की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोग और सहकर्मी इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग की है।









