Khabron wala
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर 19.77 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पालमपुर हैलीपोर्ट की आधारशिला रखी। हैलीपोर्ट में यात्री टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, उपयोगिता भवन और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस हैलीपोर्ट को अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा, जिसके पश्चात चंडीगढ़ और शिमला के लिए किफायती किराए पर हैलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के लिए कई विकासात्मक योजनाएं तैयार कर रही है। पालमपुर में एक पर्यटन गांव विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, परंतु भाजपा के कुछ लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस पर रोक लगवा दी। उन्होंने कहा कि इन बाधाओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं।












