ADVERTISEMENT

एसडीएम संगडाह की अध्यक्षता में रोड एक्सीडेंट कमेटी 15 दिन में करेगी हरिपुरधार बस हादसे की जांच

जिला सिरमौर के हरिपुरधार में शुक्रवार शाम 3:00 बजे हुए निजी बस हादसे में परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रोड एक्सीडेंट कमेटी (मजिस्ट्रेट जांच) के आदेश दे दिए हैं।

जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि एसडीएम संगडाह कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जो की 15 दिनों में हादसे की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं देर रात को जिला सिरमौर प्रशासन ने सभी घायलों व मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से देर रात को फौरी राहत जारी की। मृतकों के परिजनों को 25 हजार रुपए, गंभीर रूप से घायल मरीज के परिजनों को 15 हजार रुपए तथा हल्की चोटें लगने वाले घायल मरीजों को 5 हजार रुपए की फौरी राहत जारी की।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे के घटना स्थल का दौरा किया। वही देर रात को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों को जानने के लिए प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि घटनाग्रस्त निजी बस सोलन से कुपवी की ओर जा रही थी जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन तथा पीजीई भेजा गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!