प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस टीम की सतर्कता में कमी के कारण ही अपराधी वहां से फरार हो पाया। एसपी ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अगर ये पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोलन जिले के परवाणू में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जाबली क्षेत्र के पास पुलिस की एक टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए तैनात थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोलन के एसपी ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में तीन सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इन चारों को सस्पेंड करने के साथ ही लाइन हाजिर कर दिया गया है।