Khabron wala
क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान करके उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार 3 युवकों द्वारा बच्ची के साथ अनुचित हरकत करने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।










