ADVERTISEMENT

कुएं में गिरकर महिला की गई जान, 2 बेटियां के सिर से उठा मां का साया…पिता की पहले हो चुकी है मौत

Khabron wala

पुलिस थाना अम्ब के तहत ग्राम पंचायत ठठल में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रजनी देवी (43) पत्नी स्वर्गीय राजिन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद पंचायत के वार्ड नंबर-9 स्थित गांव नक्की में घर के समीप बने कुएं में महिला गिर गई। उस समय उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थीं। जब वे घर लौटीं तो मां को न पाकर उन्होंने तलाश शुरू की।

इस दौरान बड़ी बेटी ने जब कुएं में झांककर देखा तो पानी के ऊपर मां की बाजू दिखाई दी, जिसके बाद उसने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति, जो फौज में थे, उनकी कुछ वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

अब मां के निधन के बाद दोनों बेटियां अनाथ हो गई हैं। इनमें से एक बेटी 11वीं और दूसरी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने बनती कार्रवाई के तहत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!