ADVERTISEMENT

ठेके पर नकाबपोशों ने गंडासा दिखाकर लूटा हजारों का कैश, शराब और मोबाइल, जांच में जुटीं पुलिस टीमें

Khabron wala

जिला मुख्यालय के त्यूड़ी बाजार में उस वक्त दहशत फैल गई, जब नकाबपोश युवकों ने शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियार के बल पर सेल्समैन को धमकाते हुए आरोपी 35 हजार रुपये की नकदी, आठ शराब की बोतलें और एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो टीमें गठित कर पंजाब के लिए रवाना कर दी हैं और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी गांव चनौर, तहसील डाडासीबा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वीरवार रात करीब 10:45 बजे वह दुकान के अंदर दैनिक बिक्री का हिसाब कर रहा था। इसी दौरान चार युवक मुंह पर रुमाल बांधकर ठेके के बाहर पहुंचे और बीयर कैन मांगने लगे।

जैसे ही वह फ्रिज की ओर बढ़ा, दो युवक अचानक अंदर घुस आए। इनमें से एक ने गंडासा उसकी गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी और पैसे पूछने लगा, जबकि दूसरे ने उसे जबरन कुर्सी पर बैठा दिया। इसी बीच तीसरा युवक अंदर आया और गल्ले से नकदी, शराब की बोतलें और मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं चौथा युवक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!