ADVERTISEMENT

12वीं के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, तीनों स्ट्रीम में टॉप कर रचा इतिहास

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने वर्ष 2026 के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा, जहां छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संकायों में शीर्ष स्थान हासिल किए।

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों में दबदबा
जारी परिणामों के अनुसार, कुल 92.02 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष 81,109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल घोषित हुए। वहीं 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है, जबकि लगभग 7 हजार छात्र परीक्षा में असफल रहे हैं। टॉपर्स की बात करें तो कॉमर्स स्ट्रीम में जिला ऊना के डीआर पब्लिक स्कूल, गगरेट की छात्राएं यशस्वनी चौहान और कृषिका ने 491-491 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम में सायला कश्यप ने 99 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर संचिता धीमान और कांशी शर्मा रहीं, जिन्होंने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने जगह बनाई।

वहीं, आर्ट्स संकाय पहले स्थान पर कांगड़ा जिला के पीएम श्री राजकीय सरकारी विद्यालय भवारना के अंशित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। इस बार के परिणामों की खास बात यह रही कि अलग-अलग संकायों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। यहां तक कि दूसरे स्थान पर भी बेटियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!