ADVERTISEMENT

द स्कॉलर्स होम स्कूल में ममता एवं संस्कृति के रंगों से सजा मातृ दिवस समारोह

द स्कॉलर्स होम स्कूल में ममता एवं संस्कृति के रंगों से सजा मातृ दिवस समारोह

आज दिनांक 7 मई 2026 को द स्कॉलर्स होम स्कूल में मातृ दिवस बड़े उत्साह, हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

यह विशेष आयोजन माताओं के प्रेम, त्याग, समर्पण और स्नेह को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि माताएँ भी अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर खुशी, आनंद और उत्सव के इन खूबसूरत पलों का भरपूर आनंद ले सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग, सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा, अतिथिगण श्रीमति अंजू वर्मा और श्रीमति निमरित कौर एवं कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों की माताओं के स्वागत से हुआ, जिसका संचालन सुश्री रुपिंदर कौर एवं सुश्री प्रियंका पुनातो द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन एवं स्कूल सांग के साथ समारोह की शुरुआत हुई।

स्वागत नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों का आरंभ हुआ।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण “रैम्प वॉक प्रतियोगिता” थी, जिसे तीन चरणों — वॉक एवं वार्डरोब राउंड, प्रॉप राउंड तथा प्रश्नोत्तर राउंड — में आयोजित किया गया जिसका उपस्थित माताओं ने पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ आनंद उठाया।

प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका शर्मा एवं सुश्री रजनी द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत किए गए, वहीं सुश्री ललिता मलिक एवं सुश्री सिमरन ने कविता के माध्यम से अपनी भावनात्मक प्रस्तुतियाँ दी।

इसके अतिरिक्त राजस्थानी नृत्य, नाटी, हरियाणवी नृत्य तथा भांगड़ा-गिद्धा जैसी रंगारंग लोक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में मनोरंजक खेल गतिविधियों के साथ मातृ दिवस पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई।

शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत जुगलबंदी इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

अंत में रैम्प वॉक प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम घोषित किए गए तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी माताओं को भेंट स्वरूप विभिन्न पौधे दिए गए तथा कार्यक्रम के अन्त में सुश्री सोनल ने उपस्थित अतिथिगण एवं माताओं का धन्यवाद किया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!