HPSS के 9 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती, आदेश जारी; जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचपी सचिवालय सेवा (HPSS) के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति को लेकर आदेश जारी किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की औपचारिक मंजूरी के उपरांत मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने 9 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में जहां कुछ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, वहीं 4 अधिकारियों को पदोन्नति (प्रमोशन) के साथ महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अनुभवी अधिकारियों को नए विभागों में स्थानांतरित किया गया है।

विजय कुमार: डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग से स्थानांतरित कर अब गृह विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

मनमोहन चोपड़ा: आयुष विभाग से हटाकर अब गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वंदना: उद्योग विभाग से अब सामान्य प्रशासन (SA) विभाग में अपनी सेवाएं देंगी।

रंजना शर्मा: शिक्षा विभाग से स्थानांतरण के बाद अब युवा सेवाएं एवं खेल तथा डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग में अंडर सेक्रेटरी नियुक्त की गई हैं।

रमेश चंद: युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से अब उद्योग विभाग में अंडर सेक्रेटरी लगाए गए हैं।

पदोन्नति के साथ मिली नई कमान
सरकार ने चार अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई तैनाती भी दी है। तरुण सक्सेना को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस-आईए, वंदना गुप्ता को अंडर सेक्रेटरी आयुष, वेद प्रकाश को अंडर सेक्रेटरी फाइनेंस एंड रेगुलेशन तथा गोविंद बल्लभ उपाध्याय को अंडर सेक्रेटरी पर्सनल नियुक्त किया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!