माजरा ग्राम पंचायत चुनाव: प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन से बढ़ी चुनावी सरगर्मियां
माजरा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने मैदान में उतरकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब गांव में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रधान पद के लिए इस बार वर्षा, पुष्पा और दिलशाद बेगम चुनावी मैदान में हैं। तीनों उम्मीदवार गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं।
वहीं उपप्रधान पद के लिए संदीप वर्मा, नजीर, रोहित और जावेद के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं।
वार्ड सदस्यों की बात करें तो गीता देवी ,नीलम,मंजू बाला निर्विरोध चुनी गई हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अन्य वार्डों में भी कई उम्मीदवार मैदान में हैं।
वार्डवार उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
वार्ड नंबर 11 से गीता देवी
* वार्ड 10: स्वीटी,दिलशाद
* वार्ड 9: नीरज, नजीर, सविता
* वार्ड 8: सुनीता, मीनाक्षी
* वार्ड 7: विवेक, गौरव
* वार्ड 6: साजिदा, मुमताज
* वार्ड 5: नीलम
* वार्ड 4: रजनी, निशा
* वार्ड 3: नजीर अली, देवेंद्र
* वार्ड 2: मंजू बाला
* वार्ड 1: सुमेर चंद, अचार सिंह, जसवंत
ग्राम पंचायत माजरा में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।












