Shimla: पुलिस ने होटल के कमरे में मारी रेड तो मचा हड़कंप, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ठियोग थाना पुलिस ने एक निजी होटल में दबिश देकर नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन ग्राम चिट्टा के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।

तीन ग्राम चिट्टा बरामद

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को जब ठियोग पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी, उसी समय उन्हें सूचना मिली कि शाली बाजार के एक होटल में ठहरे दो लोगों के पास नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए होटल में दबिश दी और होटल प्रबंधन के सहयोग से संबंधित कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया।

मामला दर्ज

इस दौरान पुलिस ने युवक और युवती को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जोगेंद्र वेकटा उर्फ दादा निवासी सरोग तहसील ठियोग और युवती निवासी फागू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!