सिमरत सिंह के घर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की एकजुटता का संदेश
जिला #परिषद वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी #सिमरत सिंह ने नामांकन भरने से पहले अपने निवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि तथा कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सभी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने और चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का संकल्प लिया।
#कांग्रेस प्रत्याशी सिमरत सिंह और मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार करेंगे तथा वार्ड नंबर 8 की सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। सिमरत सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ मिलकर काम करती आई है और आगे भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पांवटा साहिब में कई विकास कार्य हुए हैं और आने वाले समय में विकास को और गति दी जाएगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने तथा आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास करती रहेगी।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि इस बार सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव प्रचार करेंगे और अपने प्रत्याशी सिमरत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कार्यक्रम के बाद वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस प्रत्याशी सिमरत सिंह की चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा वह लगातार लोगों के बीच पहुंच बना रहे हैं।











