जिला परिषद सीट भंगानी से केकेसी अध्यक्ष ईरशाद मलिक की माता जूलिया बेगम को चुनाव निशान मिला छाता

जिला परिषद सीट भंगानी से केकेसी अध्यक्ष ईरशाद मलिक की माता जूलिया बेगम को चुनाव निशान छाता मिला है

वही पांवटा साहिब में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। जिला परिषद भंगानी सीट से नामांकन के आखिरी दिन केसीसी अध्यक्ष ईरशाद मलिक की माता जूलिया बेगम ने अपना नामांकन दाखिल किया था ।

नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माता नजर आया।जूलिया बेगम के चुनावी मैदान में उतरने से भंगानी जिला परिषद सीट पर मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय राजनीति में इस नामांकन को अहम माना जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!