समाजसेवा की मिसाल बनीं पुष्पा खंडूजा

समाजसेवा की मिसाल बनीं पुष्पा खंडूजा

माजरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद की उम्मीदवार एवं समाजसेवी पुष्पा खंडूजा ने एक भावुक और सराहनीय घोषणा कर लोगों का दिल जीत लिया है।

उन्होंने कहा है कि यदि जनता उन्हें ग्राम पंचायत प्रधान बनाती है, तो सरकार की ओर से मिलने वाला पूरा मानदेय वह जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की सहायता में दान करेंगी।

पुष्पा खंडूजा ने कहा कि समाज सेवा उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि इंसानियत का धर्म है। उनका सपना है कि पंचायत का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुद को अकेला महसूस न करे।

उन्होंने कहा,

“अगर मेरे पद और मानदेय से किसी गरीब के घर में खुशी आ सकती है, किसी बच्चे की पढ़ाई पूरी हो सकती है या किसी बुजुर्ग को सहारा मिल सकता है, तो इससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं।”

क्षेत्र में उनकी इस पहल की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाजहित की सोच रखते हों।

पुष्पा खंडूजा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और गरीब परिवारों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। अब उनकी यह घोषणा पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोगों का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधि इसी भावना से कार्य करें, तो पंचायतों का विकास और समाज का उत्थान दोनों संभव हैं

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!