पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में प्रत्याशी हरविंदर कौर इस बार सशक्त दावेदार जा रही है । इसका बड़ा कारण उनका वार्ड को लेकर विज़न बताया जा रहा है। इससे पहले भी वार्ड नंबर 5 में वह दो बार पार्षद रह चुकी है तथा उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य करवाए हैं वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाना लाइट लगवाना गलियां पक्की करवाना यह सभी विकास कार्य उनके कार्यकाल में ही हुए हैं ऐसे में लोगों में उनकी छवि विकास कार्य करवाने वाली महिला की है
वार्ड नंबर 5 की मजबूत दावेदार कैंडिडेट हरविंदर कौर से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज भी बाल्मीकि बस्ती के लोगों के घरों तक सड़क जैसी सुविधा नहीं पहुंच पाई है उन्होंने कहा कि नगर पालिका में अगर चुनकर लोग उन्हें भेजते हैं तो वह नगर पालिका से संबंधित समस्याएं जैसे साफ सफाई, कूड़ा निष्पादन, सड़क निर्माण, नालियों की सफाई और नगरपालिका के चिन्हित पार्कों को सुसज्जित करने का काम मुख्यता करेंगी।
अगर वार्ड नंबर 5 के लोगों ने समर्थन किया और उन्हें जिताया तो वह वार्ड 5 की जो भी समस्याएं हैं उन्हें खत्म करने का प्रयास करेंगी।वहीं दूसरी और हरविंदर कौर ने कहा कि फिलहाल उन्हें वार्ड नंबर 5 के लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है अच्छे समर्थन के साथ उम्मीद है कि वह वार्ड नंबर 5 से विकास और समस्याओं को लेकर खुद को उस मुकाम पर लाने का प्रयास करेंगी जिसका उन्होंने कभी सपना देखा है।









