पुलिस थाना पाँवटा साहिब की पुलिस ने 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद की, मामला दर्ज।*
दिनांक 15-5-26 को थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम जब बद्रीपुर चौक पांवटा साहिब मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम शराफत अली पुत्र श्री नसीरूदीन गांव टोकियों डा0- सैनवाला,त0- पांवटा साहिब, जिला- सिरमौर है ट्रक नं. HP17E-7751 में उतराखण्ड की ओर से नए NH से भारी मात्रा में भुक्की लेकर आ रहा है। यदि इसकी गाड़ी की तलाशी ली जाए तो इसके पास भारी मात्रा में भुक्की बरामद हो सकती है । जिस सूचना पर तलाशी के दौरान उक्त ट्रक के अन्दर शराफत अली के कब्जे से कुल 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने आरोपी शराफत अली को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब मे NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।









