पांवटा साहिब : निष्पक्ष चुनाव कराने को पुलिस की गस्त जारी , तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस ने बनाई तीन QRT टीमें

पांवटा साहिब : निष्पक्ष चुनाव कराने को पुलिस की गस्त जारी , तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस ने बनाई तीन QRT टीमें

नगर परिषद पांवटा साहिब चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। वही एसएचओ कुलवंत सिंह पुलिस टीमों के साथ हर वार्ड बूथ का दौरा कर रहे हैं और पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था पर अपनी नज़रें बनाए हुए हैं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने आज हर बूथ का दौरा किया

उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (SDPO) पांवटा साहिब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीन क्विक रिएक्शन टीम (QRT) गठित की गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग वार्डों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड नंबर 1, 2, 3, 12 एवं 13 की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर राजेश पाल, SHO पुरुवाला को सौंपी गई है। वहीं वार्ड नंबर 4, 5, 6 एवं 7 के लिए SI कुलदीप सिंह, SHO माजरा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8, 9, 10 एवं 11 की जिम्मेदारी ASI किशन भंडारी, इंचार्ज पुलिस पोस्ट सिंहपुरा को दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में QRT प्रभारी तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करेंगे। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी का कहना है कि नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाना प्राथमिकता रहेगी।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। चुनावी माहौल के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर के विभिन्न वार्डों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।पांवटा पुलिस द्वारा दिन और रात दोनों समय विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम बाजारों, मुख्य चौकों, वार्डों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार भ्रमण कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जानकारी के अनुसार हर वार्ड में स्वयं एसएचओ ने मोर्चा संभाल रखा है और पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

 

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!