सिरमौर जिला के 8 विकास खंडों में से 7 विकास खंडों में 28 पंचायतें चुने गए निर्विरोध
नाहन विकास खंड में कोई भी पंचायत नहीं चुनी गई निर्विरोध
नाहन : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए जिला सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों में से 28 पंचायतें सर्वसम्मति व निर्विरोध चुन ली गई है। अब जिला में केवल 245 पंचायतों में चुनाव होने हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी लेने का अंतिम दिन था, नामांकन वापसी लेने के अंतिम दिन 23 पंचायतों में सर्वसम्मति बनाई गई तथा नामांकन पत्र वापिस ले लिए गए। उसके बाद सर्वसम्मति से पूरा पैनल बनाकर निर्विरोध पंचायत चुने जाने की जानकारी स्थानीय एआरओ तथा खंड विकास अधिकारी को जानकारी दी गई। जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा और जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में 28 पंचायतें सर्वसम्मति से चुन ली गई है।

यह सभी पंचायतें प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रुपए के पुरस्कार की हकदार बन गई है। सबसे अहम बात यह है कि जिला मुख्यालय नाहन विकास खंड की किसी भी पंचायत में ग्रामीणों की सहमति नहीं बनी। जबकि जिला के 7 विकास खंडों में 28 पंचायतें सर्व सम्मति बनाकर निर्विरोध चुन ली गई। सबसे बड़ा आंकड़ा शिलाई विकास खंड का है, जहां पर 10 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है। इसके साथ ही कमरउ स्थित तिलोरधार विकास खंड की पांच पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है। यह दोनों विकास खंड शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगडाह में चार व ददाहु विकास खंड में एक पंचायत, पांवटा साहिब विकास खंड और पच्छाद विकास खंड में दो- दो पंचायतें निर्विरोध चुनी गई।
बॉक्स : यह पंचायतें चुनी गई निर्विरोध
पच्छाद विकास खंड की दाड़ो देवरिया व शाडिया
संगड़ाह विकास खंड की दाना घाटों, संगड़ाह ग्रामीण, सैंज और रणफुआ जबड़ोग
राजगढ़ विकास खंड की माटल बखोग, नेहरटी बघोट, काथली भरण और हाब्बन
तिलौरधार विकास खंड की टटियाणा, शरली मानपुर, पोका, शावगा व कांडो च्योग
शिलाई विकास खंड की द्राबिल, बकरास, बांबल, बिंडला दिगवा, धारवा, जरवा जुनैली, कांडो भटनौल, नावण भटवाड़, शखौली व शिरी क्यारी
ददाहू विकास खंड की चाढ़ना
पांवटा साहिब विकास खंड की भैला व शिवा।










