पांवटा साहिब : बद्रीपुर पंचायत से प्रधान पद दावेदार प्रीतिका सैनी को मिला चुनाव धनुष बाण
( जसवीर सिंह हंस ) पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत की प्रीतिका सैनी जो की प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जहां पंचायत के लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। पिछले 5 वर्षों में बदहाली की ओर चली गई है गलियां सड़कें टूटी पड़ी है सफाई व्यवस्था चरमराई है पंचायत में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं लोगों को 5 वर्ष अपने काम करवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी लोग इस बार पढ़ी लिखी उम्मीदवार को भारी समर्थन दे रहे हैं |
बता दें कि प्रीतिका सैनी के पति गुरमीत सिंह पिछले कई सालों से अपनी पंचायत में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्य में लगे हैं। उन्हें बद्रीपुर पंचायत में कहीं भी अपना परिचय देने की जरूरत नहीं हैं। खुद पंचायत के लोग उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं। जिससे साफ पता चलता है कि लोग उन्हें भरपूर तौर से समर्थन दे रहे हैं।
भाजपासे जुड़े रहे गुरमीत सिंह का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना है ताकि बद्रीपुर पंचायत का विकास हो सके । बद्रीपुर पंचायत के लोगों का कहना है कि ऐसे ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे समाजसेवी युवाओं के आगे आने से पंचायत के विकास के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास होता है।
पंचायत में अपने कार्येकाल में इन्होने सडको के साथ साथ पेयजल योजनाएं , वृद्धा पेंशन व अनेक जन उपयोगी योजनाओं में इनका भरपूर योगदान रहा। | अनेक ग्राम वासियों ने स्पष्ट रूप से मतदान से पहले ही इनकी विजय पताका लहराने का दावा किया है कुल मिलाकर अपने प्रतिद्वंद्वी से हर प्रकार से प्रीतिका सैनी लगभग विजय पताका लहराने की तरफ अग्रसर है।












