द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में आज दिनांक 18 मई 2026 को एक विशेष आशीर्वाद समारोह ( Thanks Giving Ceremony) का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा 10वीं और 12वीं के सी बी एस ई के उत्कृष्ट परिणामों के लिए भगवान का धन्यवाद करने हेतु किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधन कमेटी द्वारा उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 12वीं में 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। ऐसे विद्यार्थियों को ₹11,000 की राशि चैक द्वारा प्रदान की गई।

वहीं, जिन विद्यार्थियों ने 92% से 94.9% अंक प्राप्त किए, उन्हें ₹5,000 की राशि का चैक दिया गया।

यह सम्मान देने की परंपरा विद्यालय में प्रतिवर्ष निभाई जाती है।

समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमती इकबाल कौर नारंग, प्रबंध निदेशक महोदय डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा, सभी शिक्षकगण एवं अभिभावकों और उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मानित छात्रों की सूची निम्नलिखित है:

₹11000 की राशि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ध्रुव अग्रवाल शामिल है जिनके अथक परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन हुआ ।

₹5000 की राशि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में चिराग फांडा, जशनप्रीत सिंह और शौर्य अग्रवाल शामिल हैं जिन्होंने विद्यालय की मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने में अपना योगदान दिया।

आज इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में छबील का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने अपना भरपूर सहयोग देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!