जिला सिरमौर डिटेक्शन सैल ने पकडी एक व्यक्ति से 214 ग्राम चरस, थाना पुरुवाला में मामला दर्ज।

*जिला सिरमौर डिटेक्शन सैल ने पकडी एक व्यक्ति से 214 ग्राम चरस, थाना पुरुवाला में मामला दर्ज।*

दिनांक 19.05.2026 को जिला सिरमौर पुलिस की पांवटा साहिब में तैनात स्पैशल डिटेक्शन टीम रात नजद शराब ठेका रामपुरघाट मौजूद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक मोटरसाईकल न0 UP31CC2151 गोन्दपुर से रामपुरघाट आ रही है जिसमें दो व्यक्ति भारी मात्रा मे चरस लेकर आ रहा है जिस पर तुरन्त रामपुर घाट शराब ठेके के पास नाकाबन्दी की तथा बताये अनुसार आए मोटरसाईकल को रोककर उसके चालक व पीछे बैठे व्यक्ति के नाम पते पूछे गये। चालक ने अपना नाम उबेद पुत्र श्री सहीद निवासी गांव पश्चमी लकपेडा डा0 व तहसील मोहममदी लखीमपुर खीरी उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष व पिछे बेठे व्यक्ति ने अपना नाम असलम पुत्र श्री इसरार निवासी मोहल्ला घुटईयाबाद तह0 व जिला लखमपुर खिरी उ0प्र0 26 वर्ष बतलाया मोटरसाईकल न0 UP31CC2151की तलाशी के दौरान हेन्डल मे लिफाफा के अन्दर बत्तीनुमा 214 ग्राम चरस बरामद हुई है। इस सन्दर्भ में आरोपीगण उपरोक्त के विरुद्ध धारा 20,29-61-85 ND&PS ACT के अन्तर्गत पुलिस थाना पुरुवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसका आगामी अन्वेषण जारी है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!