पाँवटा साहिब में सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल*
श्री राहुल शर्मा गांव बाग हावड़ा तह0 कमरऊ, जिला सिरमौर हि0प्र0 ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कि दिनाँक 19-05-2026 को यह अपने पैट्रोल पम्प से अपने कमरा की तरफ जा रहा था तो जब यह साहिबजादा आजीत सिंह चौक नजद भूपपूर पर पहुंचा तो इसने देखा कि रैनबैक्सी चौक की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा एक ट्राला जो इससे कुछ दुरी पर आगे चला था ने साहिबजादा आजीत सिंह चौक को क्रास करते समय अपने से आगे चल रहे स्कूटी चालक से पास लेते समय उसे टक्कर मार दी और मौका से फरार हो गया । इसने रुककर स्कूटी चालक को देखा तो वह इसके पैट्रोल पम्प पर काम करने वाले कैशियर श्री योगराज वालिया थे । जिनकी स्कूटी का नम्बर HP17C-2156 है । मौका के सीसीटीवी को कम्पयूटर मे देखने पर ट्रक का नम्बर HR38AJ-8419 मालुम चला है। जिस पर पुलिस थाना पाँवटा साहिब में आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।











