पांवटा साहिब : 10 वर्षीय बच्ची का शव यमुना से बरामद

देर शाम को पांवटा साहिब के यमुना घाट से एक 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है वही मौके पर एसएचओ कुलवंत सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां से शव को शव गृह में पहुंचा दिया गया है वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की है

मृतक बच्ची कृपालशिला गुरुद्वारा रोड पर जलजीरा गुरुद्वारे के समीप रहती थी बच्ची के प्रवासी माँ बाप किराए के कमरे में रहते है आज बच्ची के भाई का बर्थडे है परिजनों का कहना है कि बच्ची शाम 5 से गायब थी जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी और परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे शाम करीब 8:00 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक बच्ची का व यमुना नदी में मिला है इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की पुलिस सूत्रों के मुताबिक बच्ची शाम को कुल्हाल के समीप खेल रही थी यह कोई हादसा है या अपराध यह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कल फॉरेंसिक टीम से शव की जांच ( पोस्टमार्टम) करवाई जाएगी मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!