शिक्षकों का सशक्तिकरण: द स्कॉलर्स होम स्कूल में National Curriculum Framework for School Education (NCF-SE) पर कार्यशाला आयोजित

शिक्षकों का सशक्तिकरण: द स्कॉलर्स होम स्कूल में National Curriculum Framework for School Education (NCF-SE) पर कार्यशाला आयोजित

आज दिनांक 29 मई 2026 को द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में CBSE द्वारा Capacity Building Programme (CBP) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का विषय राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) रहा, जिसमें शिक्षकों को शिक्षा के नवीन आयामों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया गया।

कार्यशाला का संचालन सम्मानित Resource Persons श्री अशुतोष गौर एवं श्री प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, विचार एवं व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षा नीति तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के उद्देश्यों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यशाला का शुभारंभ स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग एवं सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ।

इस कार्यशाला में 60 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा दिनभर चली चर्चाओं, गतिविधियों एवं विचार-विमर्श में सक्रिय सहभागिता निभाई।

सत्रों के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल-आधारित शिक्षा, अनुभवात्मक अधिगम तथा मूल्यपरक शिक्षण के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Resource Persons ने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे शिक्षा को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, सहयोग एवं नैतिक मूल्यों का विकास करने की दिशा में कार्य करें।

कार्यशाला का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जहाँ सभी शिक्षकों ने इस ज्ञानवर्धक अवसर के लिए आभार व्यक्त किया तथा NCF के उद्देश्यों को विद्यालयी शिक्षा में प्रभावी रूप से लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!