पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला दर्ज हुआ है

*पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला दर्ज हुआ है।*

दिनांक 29-05-2026 को श्री रणबीर सिंह पुत्र श्री जय चन्द, निवासी गांव अम्बोया (चिलोई), डा0 राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस को बयान दिया कि दोपहर के समय उन्हें उनके बेटे तुषार ने फोन पर सूचना दी कि दिव्यांशु पिकअप में रूदाणा जा रहा था जो पलट गई और दिव्यांशु पिकअप के नीचे आ गया। दिव्यांशु ने बताया कि वह पिकअप नं0 HP17C-8245, जो सुमेर चन्द की है और जिसे अजय कुमार पुत्र श्री सोम प्रकाश निवासी रूदाणा चला रहा था, में अम्बोया से शटरिंग लोड करके रूदाणा जा रहा था। भरली के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दिव्यांशु पिकअप के नीचे आ गया और उसकी पीठ व कमर में गंभीर चोटें आईं। सिविल अस्पताल पांवटा से परिजन दिव्यांशु को हर्बटपुर मसीही अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह दुर्घटना चालक अजय कुमार द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है। इस पर थाना पुरुवाला में अभियोग संख्या धारा 281, 125(a), 106 BNS व 187 MV Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है।

*संगड़ाह: तेज रफ्तार आल्टो कार 100 मीटर खाई में गिरी, चालक घायल*

पुलिस थाना संगड़ाह में तेज रफ्तार के कारण कार दुर्घटना का मामला दर्ज हुआ है। दिनांक 29-05-2026 को श्री दिनेश पुत्र श्री सुन्दर सिंह, निवासी गांव चौरास, डाकघर देवना, तह0 नौहराधार ने पुलिस को बताया कि दोपहर को शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे। चौरास से थोड़ा पीछे नौहराधार की तरफ एक सफेद रंग की आल्टो कार नं0 HP79-1974 सड़क से करीब 100 मीटर नीचे बान के पेड़ों में फंसी थी। कार में उनके गांव का व्योम सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह मौजूद था। हादसे के समय व्योम सिंह अकेला था। दुर्घटना में उसके सिर पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सड़क तक पहुंचाकर 108 एम्बुलेंस से CHC नौहराधार इलाज हेतु ले जाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह हादसा चालक व्योम सिंह की तेज रफ्तारी व गफलत के कारण हुआ है। इस पर थाना संगड़ाह में धारा 281, 125 BNS के मामला दर्ज किया गया है। अभियोग का जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!