पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन के एएसआई रविंदर कुमार और कांस्टेबल जागर सिंह की टीम ने चंद घंटे में बाईक चोर को गिरफ्तार कर लिया है एसएचओ कुलवंत सिंह को जैसे ही चोरी की जानकारी मिली उन्होंने टीम बनाकर कर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुर्जर कॉलोनी से एक बाइक चोरी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और चोर की तलाश में लग गई जांच के बाद सुरजीत सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मेलियो माजरा को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी की बाइक को बरामद कर लिया गया मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसको कोर्ट से जमानत मिल गई है पुलिस जांच में लगी है कि आरोपी अन्य चोरियों की वारदात में तो शामिल नहीं था









