Shimla: डिजिटल ठगी पर हिमाचल पुलिस का कड़ा संदेश, साइबर सुरक्षा हम सबकी सांझा जिम्मेदारी

Khabron wala 

बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधी मासूम लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष जागरूकता संदेश जारी किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा किसी एक एजैंसी की नहीं, बल्कि हम सबकी सांझा जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सतर्कता बरत कर डिजिटल फ्रॉड के बड़े से बड़े खतरे को टाला जा सकता है।

साइबर ठगों को मात देने के लिए अपनाएं यह उपाय, अचूक है मंत्र

हिमाचल पुलिस ने आम जनता से अपनी डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने के लिए इन सरल लेकिन बेहद महत्वपूर्ण कदमों को उठाने की अपील की है।

टू-फैक्टर ऑथैंटिकेशन रखें ऑन : अपने सभी सोशल मीडिया, ई-मेल और बैंकिंग एप्स पर टू-फैक्टर ऑथैंटिकेशन जरूर एक्टीवेट करें। इससे पासवर्ड लीक होने पर भी आपका अकाऊंट सुरक्षित रहता है।

मजबूत और अनोखा पासवर्ड : अपने अकाऊंट्स के लिए हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड का इस्तेमाल करें, जिसमें लैटर्स, नंबर्स और स्पैशल कैरेक्टर्स शामिल हों। आसान पासवर्ड रखने की भूल बिल्कुल न करें।

एप परमिशंस की समीक्षा : मोबाइल में कोई भी नया एप डाऊनलोड करते समय आंखें मूंदकर हर परमिशन (जैसे कैमरा, कॉन्टैक्ट, गैलरी) न दें। समय-समय पर सैटिंग्स में जाकर रिव्यू करें कि किस एप को कितनी एक्सैस दी गई है।

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर : किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, न ही लॉटरी या ईनाम के झांसे में आएं। कोई भी संदिग्ध कॉल या मैसेज आने पर तुरंत सतर्क हो जाएं।

किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के लिए 1930 पर करें कॉल

पुलिस ने अपील की है कि अगर आप या आपके आसपास का कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हैल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम की वैबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!