पांवटा साहिब में बाहरी लोगों के बन रहे जरूरी दस्तावेज, स्थानीय लोग खा रहे दर-दर की ठोकरें

पांवटा साहिब में बाहरी लोगों के बन रहे जरूरी दस्तावेज, स्थानीय लोग खा रहे दर-दर की ठोकरें

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में इन दिनों जरूरी दस्तावेजों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि बाहरी व्यक्तियों के हिमाचली प्रमाण पत्र, OBC प्रमाण पत्र, ST प्रमाण पत्र, कृषि (Agriculture) प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बोनाफाइड, परिवार रजिस्टर की नकल, भूमि संबंधी दस्तावेज़, इंतकाल, जमाबंदी और अन्य राजस्व दस्तावेज़ अपेक्षाकृत आसानी से तैयार हो रहे हैं, जबकि वर्षों से यहां रह रहे स्थानीय लोगों को इन्हीं दस्तावेज़ों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनसे बार-बार नए दस्तावेज़ मांगे जाते हैं, छोटी-छोटी कमियां बताकर आवेदन लंबित रखे जाते हैं और कई मामलों में लंबे समय तक कोई समाधान नहीं मिलता। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं तथा सरकारी व्यवस्था के प्रति असंतोष बढ़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र लोगों के दस्तावेज़ नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से बनाए जाएं। यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि स्थानीय लोगों का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!