Shimla: तय समय तक ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति होगी रद्द

Khabron wala 

स्कूलों में गणित और अंग्रेजी विषय के नवचयनित शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है अब ज्वाइनिंग की समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने 13 जुलाई तक स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनकी नियुक्ति स्वत: निरस्त हो जाएगी। जिला उपनिदेशकों को 14 जुलाई तक ऐसे अभ्यर्थियों की सूची भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। विभाग की मानें तो कई बार उक्त शिक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, बावजूद इसके कई शिक्षकों ने अभी तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। गौर हो कि सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या तय कर दी है और अब इन स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!