Shimla: छत पर मुरम्मत के कार्य में जुटे मजदूर की मौत

Khabron wala 

राजधानी शिमला के जतोग स्थित एक विद्यालय में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्कूल परिसर में चल रहे मुरम्मत कार्य के दौरान छत से गिरने के कारण एक 46 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। इस हादसे के बाद से इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (46) पुत्र ज्ञान चंद के रूप में हुई है। वह शिमला जिले की ही तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव पनेवला डाकघर बायचड़ी के स्थायी निवासी थे। वह विद्यालय की छत पर मुरम्मत के कार्य में जुटे हुए थे, तभी अचानक पैर फिसलने और संतुलन बिगड़ने के कारण वह अनियंत्रित होकर सीधे नीचे पक्के फर्श पर आ गिरे।

छत से गिरते ही प्रमोद कुमार को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें तुरंत गंभीर अवस्था में इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आईं गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!