पांवटा साहिब : भरी गर्मी में इलाके में कल लगेगा बिजली का कट , सुबह निपटा ले जरूरी कार्य

अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड पांवटा साहिब ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 13.07.2026 को 132 केवी गिरी गोंदपुर विद्युत लाइन के करंट ट्रांसफार्मर (CT) में धुआँ निकलने की घटना के उपरांत विद्युत आपूर्ति को अस्थायी रूप से बहाल किया गया था। कई इलाकों गत दिवस  3 बजे  से लेकर आज दोपहर 1:00 तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी और जल आपूर्ति भी बाधित हुई थी बच्चे बुजुर्ग और मरीजों का गर्मी में परेशान हुए थे

अब रेजिडेंट इंजीनियर, गिरी पावर हाउस डिवीजन द्वारा क्षतिग्रस्त करंट ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु दिनांक 15.07.2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक 132 केवी गिरी गोंदपुर लाइन का पूर्ण शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

इस कारण 33 केवी बद्रीपुर, पांवटा, रामपुरघाट, सतौन, शिलाई, कफाटा, नघता, पुरुवाला तथा 132/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंदपुर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि के दौरान प्रभावित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही संपन्न कर लें।

वि‌द्युत आपूर्ति की बहाली पूर्णतः गिरीनगर विद्युत गृह में मरम्मत/प्रतिस्थापन कार्य की सफल एवं सुरक्षित पूर्णता पर निर्भर करेगी, अतः कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय से पहले अथवा आवश्यकतानुसार विलंब से भी बहाल की जा सकती है। इस अस्थायी असुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड HPSEBL) खेद व्यक्त करता है तथा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करता है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!