ADVERTISEMENT

सोलन में ड्रग विभाग और पुलिस का बड़ा एक्शन! 30 हजार नशीली गोलियां और 206 शीशियां बरामद

Khabron wala 

बद्दी में अवैध नशे और दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस और ड्रग विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना मानपुरा और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम गुरूमाजरा में एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर अवैध दवाइयों का एक बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने गुरूमाजरा निवासी संजय खान के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम को मकान से भारी मात्रा में दवाइयां मिलीं, जिनमें 29,990 प्रतिबंधित/अवैध गोलियां और 206 शीशियां शामिल हैं। जब आरोपी संजय खान से इन दवाइयों के संबंध में वैध लाइसेंस, खरीद बिल या अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। इसके बाद ड्रग विभाग ने नियमानुसार पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया।

दस्तावेज न मिलने पर विभाग ने आरोपी के खिलाफ Drugs & Cosmetics Act के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध दवाइयां कहाँ से लाई गई थीं और इन्हें कहाँ सप्लाई किया जाना था। बद्दी पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान भविष्य में भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *