ADVERTISEMENT

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड…जानें क्या है पूरा मामला

Khabron wala

अनुशासनहीनता और आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार को निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, निलंबित सब-इंस्पेक्टर पर पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप है। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित एक पोस्ट साझा की थी। नियमों के अनुसार, पुलिस विभाग में सेवारत किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को सार्वजनिक रूप से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने या किसी दल विशेष का समर्थन करने की अनुमति नहीं होती है। इस नियम के उल्लंघन पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन के दूसरे मामले में एक कांस्टेबल और एक हेड हवलदार पर ड्यूटी के समय शराब का सेवन करने का आरोप लगा है। विभाग को पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि ये कर्मचारी ऑन-ड्यूटी नशे की हालत में रहते हैं। जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद दोनों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन शिमला भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस एक अनुशासित बल है, इसलिए ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आचरण संबंधी नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निलंबन के साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!